चंडीगढ़ यूटी सचिवालय में शहीद दिवस पर रखा गया दो मिनट का मौन : एच. राजेश प्रसाद

न्यूज़म ब्यूरो चंडीगढ़, 30 जनवरी 2026 : चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा आज शहीद दिवस के अवसर पर भारत की स्वतंत्रता…

न्यूज़म ब्यूरो

चंडीगढ़, 30 जनवरी 2026 : चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा आज शहीद दिवस के अवसर पर भारत की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा गया। 

 

यह कार्यक्रम यूटी सचिवालय, सेक्टर-9, चंडीगढ़ के समक्ष आयोजित किया गया, जिसमें चंडीगढ़ प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे और शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

Advertisement

मौन श्रद्धांजलि के दौरान पुलिस गार्ड ऑफ ऑनर द्वारा शस्त्र उलटे कर शहीदों को सम्मान अर्पित किया गया।

 

इस अवसर पर एच. राजेश प्रसाद, मुख्य सचिव, यूटी चंडीगढ़ सहित चंडीगढ़ प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
↑
Tap to Refresh