राष्ट्र की जड़ों को सुदृढ़ बनाता है भारत का संविधान

न्यूज़म ब्यूरो  चंडीगढ़, 24.01.2026 : गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को स्कूल शिक्षा विभाग, चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा टैगोर…

न्यूज़म ब्यूरो 

चंडीगढ़, 24.01.2026 : गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को स्कूल शिक्षा विभाग, चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा टैगोर थिएटर, सेक्टर-18, चंडीगढ़ में एक भव्य सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की थीम “वंदे मातरम् के 150 वर्ष” रही, जिसमें देश की एकता, सांस्कृतिक विविधता एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रभावशाली रूप से प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर यूटी चंडीगढ़ के मुख्य सचिव एच. राजेश प्रसाद बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ सचिव शिक्षा प्रेरणा पुरी, निदेशक स्कूल शिक्षा नितीश सिंगला, निदेशक जनसंपर्क राजीव तिवारी सहित शिक्षा विभाग एवं चंडीगढ़ प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Advertisement

कार्यक्रम के दौरान दर्शकों को रामायण पर आधारित भावपूर्ण प्रस्तुति से लेकर नारी सशक्तिकरण जैसे सामाजिक विषयों पर आधारित विचारोत्तेजक कार्यक्रम देखने को मिले, जिन्होंने भारत की आत्मा को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया।

सेंट जोसेफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल द्वारा प्रस्तुत नाटिका में शिक्षा के महत्व को दर्शाते हुए यह प्रभावी रूप से बताया गया कि भारत का संविधान राष्ट्र की जड़ों को सुदृढ़ बनाता है।“वंदे मातरम् के 150 वर्ष”की थीम ने पूरे कार्यक्रम में गहन राष्ट्रभक्ति का संचार किया।

प्रत्येक प्रस्तुति में देशप्रेम और भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की स्पष्ट झलक देखने को मिली। मुख्य अतिथि एच राजेश प्रसाद ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए बधाई दी। उन्होंने भारत के संविधान के महत्व एवं उसकी विशिष्ट विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए लोकतंत्र, एकता एवं सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने में इसकी भूमिका को रेखांकित किया।

उन्होंने प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व का उल्लेख करते हुए “विकसित भारत 2047”को स्वतंत्रता की शताब्दी वर्ष तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का राष्ट्रीय संकल्प बताया।

कार्यक्रम राष्ट्र प्रेम, सांस्कृतिक गौरव तथा प्रगतिशील भारत के सामूहिक संकल्प की अमिट छाप छोड़ते हुए सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
↑
Tap to Refresh