रूस के राजदूत डेनिस अलीपोव ने पंजाब के राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट

न्यूज़म ब्यूरो चंडीगढ़, 25 मार्च : भारत में रूस के राजदूत डेनिस अलीपोव ने आज लोक भवन पंजाब…
न्यूज़म ब्यूरो
चंडीगढ़, 25 मार्च : भारत में रूस के राजदूत डेनिस अलीपोव ने आज लोक भवन पंजाब में पंजाब के राज्यपाल एवं यू.टी. चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से शिष्टाचार भेंट की।
यह बैठक सौहार्दपूर्ण एवं गर्मजोशी भरे वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें आपसी हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।
यह मुलाकात भारत और रूस के बीच लंबे समय से चले आ रहे मैत्रीपूर्ण संबंधों को दर्शाती है तथा दोनों पक्षों के बीच सहयोग, समझ और द्विपक्षीय संबंधों को और सुदृढ़ करने की प्रतिबद्धता को पुनः रेखांकित करती है।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
↑
Tap to Refresh