प्रशासक के समाधान शिविर की तैयरियों की DC निशांत यादव ने की समीक्षा

न्यूज़म ब्यूरो चंडीगढ़, 7 सितंबर 2026 : यू.टी. चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया के मार्गदर्शन में आयोजित…
न्यूज़म ब्यूरो
चंडीगढ़, 7 सितंबर 2026 : यू.टी. चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया के मार्गदर्शन में आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर की तैयारियों की समीक्षा के लिए आज उपायुक्त, यू.टी. चंडीगढ़ निशांत कुमार यादव की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई।
समाधान शिविर 11 सितंबर 2026 को कम्युनिटी सेंटर, शिवालिक गार्डन के निकट, मनीमाजरा, चंडीगढ़ में आयोजित किया जाएगा। शिविर के दौरान प्रशासक नागरिकों से सीधे संवाद करेंगे और विभिन्न विभागों एवं जन सेवाओं से संबंधित उनकी शिकायतें सुनेंगे।
शिकायतों को अग्रिम रूप से प्राप्त करने, उनकी जांच करने और उनका प्रभावी निवारण सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग, इंजीनियरिंग विभाग, पुलिस, श्रम विभाग, निर्वाचन विभाग, शिक्षा विभाग, संपदा कार्यालय और चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के नामित अधिकारियों को 8 सितंबर 2026 से आयोजन स्थल पर तैनात किया जाएगा।
ये अधिकारी नागरिकों से शिकायतें और अभ्यावेदन प्राप्त करेंगे, जिससे संबंधित विभाग मामलों की जांच कर सकेंगे तथा शिविर के दौरान विचारार्थ कार्रवाई-आधारित जवाब तैयार कर सकेंगे। इस पहल का उद्देश्य विभागों के आपसी समन्वय से जन शिकायतों का समयबद्ध निवारण सुनिश्चित करना है।
पुलिस, इंजीनियरिंग विभाग, स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम को शिविर के सुचारु आयोजन के लिए पर्याप्त कर्मचारियों की तैनाती तथा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। नागरिकों से इस अवसर का लाभ उठाने और 8 सितंबर से निर्धारित स्थल पर अग्रिम रूप से अपनी शिकायतें जमा करवाने की अपील की गई है।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
↑
Tap to Refresh