न्यूज़म ब्यूरो
चंडीगढ़, 2 नवंबर। पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने आज पंजाब लोक भवन, चंडीगढ़ में राज्यपाल के परिसहाय (एडीसी) का कार्यभार संभालने पर 47 आर्मर्ड रेजिमेंट के मेजर सुयश मालवीय का औपचारिक स्वागत किया।

उत्तर प्रदेश के कानपुर के निवासी मेजर मालवीय को इस प्रतिष्ठित पद पर नियुक्ति के उपलक्ष्य में राज्यपाल ने औपचारिक रूप से एडीसी बैज और फॉर्मेशन चिह्न प्रदान किया।

राज्यपाल ने मेजर मालवीय को सफल एवं उपलब्धिपूर्ण कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने भारतीय सेना की गौरवशाली परंपराओं के अनुरूप व्यावसायिक दक्षता, सत्यनिष्ठा और कर्तव्यनिष्ठा के उच्चतम मानकों को बनाए रखने का आह्वान किया।
राज्यपाल ने विश्वास व्यक्त किया कि मेजर मालवीय प्रतिबद्धता, निष्ठा और उत्कृष्टता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
पढ़ने के लिए धन्यवाद
आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।