पीयू प्रशासन छात्र संगठनों से बातचीत कर समस्या का समाधान करे : हरदेव सिंह उभ्भा

चंडीगढ़, 25 नवंबर। पंजाब यूनिवर्सिटी हमारी जिंदगी–जान है और इससे पंजाबियों की भावनाएं गहराई से जुड़ी हुई हैं। दुनिया की कोई भी ताकत पंजाबी यूनिवर्सिटी को पंजाब से अलग नहीं कर सकती। ये बातें पंजाब भाजपा के प्रदेश प्रेस सचिव हरदेव सिंह उभ्भा ने कहीं।
पीयू के छात्रों की सभी मांगों का समर्थन : उभ्भा

पंजाब यूनिवर्सिटी हमारी जान है : हरदेव उभ्भा

चंडीगढ़, 25 नवंबर। पंजाब यूनिवर्सिटी हमारी जिंदगी–जान है और इससे पंजाबियों की भावनाएं गहराई से जुड़ी हुई हैं। दुनिया की कोई भी ताकत पंजाबी यूनिवर्सिटी को पंजाब से अलग नहीं कर सकती। ये बातें पंजाब भाजपा के प्रदेश प्रेस सचिव हरदेव सिंह उभ्भा ने कहीं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा की केंद्र सरकार ने पंजाबियों और सिख समाज के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए हैं, लेकिन पंजाब यूनिवर्सिटी प्रशासन द्वारा लिए गए  सीनेट में बदलाव फैसले ने सब कुछ पर पानी फेरने का काम किया है। इस  फैसले का राजनीतिक विरोधियों ने राजनीतिक फायदा उठाकर भाजपा को पंजाब विरोधी दिखाने की कोशिश की। इससे पंजाबियों की नजर में भाजपा की छवि को नुकसान पहुँचाने की कोशिश की गई।उभ्भा ने संदेह जाहिर किया कि कहीं यह पंजाब भाजपा की दिन-प्रतिदिन बढ़ रही लोकप्रियता के खिलाफ कोई साजिश तो नहीं है?

हरदेव सिंह उभ्भा ने पंजाब यूनिवर्सिटी के प्रशासन से अपील की कि वे तुरंत छात्र संगठनों से बातचीत करें, उनकी जायज मांगों को मानें और चल रहे धरने को शांतिपूर्ण तरीके से समाप्त करवाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे व्यक्तिगत रूप से छात्रों की सभी मांगों का समर्थन करते हैं।

Advertisement

उभ्भा ने कहा कि चंडीगढ़ का मुद्दा कांग्रेस पार्टी की देन है और आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार ने चंडीगढ़ पर पंजाब के अधिकारों को कमजोर करने की कोशिश की है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के अलावा बाकी सभी राजनीतिक पार्टियों ने पंजाब के अहम मुद्दों को हल करने की बजाय सिर्फ घटिया स्तर की राजनीति की है। उन्होंने अंत में कहा कि चंडीगढ़ पंजाब का अविभाज्य अंग है और इसे पंजाब से कभी भी अलग नहीं किया जा सकता। 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
↑
Tap to Refresh