अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राज्यपाल की पत्नी का यूटी सिविल सचिवालय दौरा

न्यूज़म ब्यूरो चंडीगढ़, 8 मार्च : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज पंजाब के राज्यपाल एवं यूटी चंडीगढ़…
न्यूज़म ब्यूरो
चंडीगढ़, 8 मार्च : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज पंजाब के राज्यपाल एवं यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया जी की धर्मपत्नी अनीता कटारिया ने पहली बार यूटी सिविल सचिवालय, चंडीगढ़ स्थित उनके कार्यालय का दौरा किया। इस अवसर पर गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि यह अवसर मेरे लिए विशेष और भावनात्मक रहा।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रत्येक महिला अपने परिवार और जीवनसाथी के जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। परिवार के प्रति उनका समर्पण, सहयोग और प्रेरणा ही समाज और परिवार को आगे बढ़ाने की शक्ति देता है। उन्होंने कहा कि अपने जीवनसाथी के कार्यों में महिलाओं का समर्थन और प्रोत्साहन उनकी सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उन्होंने सभी महिलाओं को हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा समाज में महिलाओं के सम्मान, समान अवसर और सशक्तिकरण के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं की प्रगति ही समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार है।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
↑
Tap to Refresh